Dhanbad: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 1 अगस्त (शुक्रवार) को प्रस्तावित यूजी सेमेस्टर 6 और नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है।
यूनिवर्सिटी के अनुसार, यह निर्णय राष्ट्रपति के झारखंड दौरे और उससे जुड़ी सुरक्षा तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक या छात्रों को असुविधा न हो, इसके लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
बीबीएमकेयू ने स्पष्ट किया है कि 2 अगस्त से सभी परीक्षाएं यथावत अपने निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी। छात्रों से अपील की गई है कि वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट या संबंधित कॉलेजों से परीक्षा की अद्यतन जानकारी लेते रहें।












