Breaking News: राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अरगोड़ा चौक स्थित एक वाइन शॉप पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गई है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों के पहुंचते ही दुकान परिसर में हलचल मच गई।
Breaking News: दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच जारी
मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम साहू वाइन शॉप के आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। इस दौरान दुकान के मालिक वीरेन साहू से भी कारोबार, बिक्री और लेन-देन से संबंधित कई सवाल पूछे गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई और कागजात का मिलान किया।
बताया जा रहा है कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि व्यापार से जुड़े वित्तीय विवरण नियमों के अनुरूप हैं या नहीं। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है, हालांकि इस मामले में विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।













