Breaking News: वियतनाम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मशहूर पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
Breaking News: घटना के वक्त 32 भारतीय पर्यटक शामिल
मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त घटना हुई उस समय नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे उस समय हुआ जब स्पीडबोट होन मे रुट न्गोई द्वीप से एन थोई बंदरगाह लौट रही थी। अचानक नाव संतुलन खो बैठी और समुद्र में पलट गई। सभी यात्री पानी में गिर गए, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।
Breaking News: भारत दूतावास ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया
घटना के बाद भारत के दूतावास ने तुरंत कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीयों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









