Breaking News: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया।
कोर्ट ने यूपी सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जांच अधिकारियों और SIT की संरचना की पूरी जानकारी रिपोर्ट में शामिल की जाए।
Breaking News: 20 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले से जुड़े सभी CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश करेगी। इस पर कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया और SIT के गठन की जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।
Read More- कोडरमा घाटी में कुरकुरे लदे वाहन और पत्थर लदे हाईवा में जोरदार टक्कर
इधर, अयोध्या पुलिस इस मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश करेगी। पुलिस कुछ आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग भी कर सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अदालत की निगरानी में आगे की कार्रवाई होगी।
Read More- डबल मर्डर से कांपी दुमका! सनकी शख्स ने नाबालिग बेटी और पड़ोस को उतारा मौत के घाट

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









