Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र से शर्मशार करने वाला मामला सामने आय़ा है। जहां एक महिला के चेहरे पर कालिख पोत कर पूरे मोहल्ले में घुमाया गया है। वहीं मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Breaking News: आरोपी पंकज कुमार गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला सदर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही थी। उसने आरोप लगाया है कि 29 मार्च को पंकज कुमार नामक व्यक्ति उसके घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। उसके बाद जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें और एक अन्य महिला को चप्पल का माला पहनाया और चेहरे पर कालिख पोतकर मुहल्ले में घुमाया। जिसके बाद सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने आरोपी पंकज कुमार सिंह उर्फ पंकज और उसके साथ इस हरकत में शामिल सनताना कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read more: Ranchi में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम
Breaking News: पीड़ित महिला के परिचितों पर लगाया था वाहन चोरी का आरोप
जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पंकज रविवार को पीड़ित महिला के घर पहुंचा था। इस दौरान पीड़ित महिला के बेटे औऱ परिचितों पर वाहन चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। उधर महिला के बयान पर सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया, औऱ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे भेज दिया गया है।
मोहल्ले के लोगों ने नहीं कि रोकने की कोशिश
उधर सोशल मीडिया पर एक वीडियों भी सामने आया है, जिसमें महिला को कालिख पोत कर घुमाते हुए दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब यह शर्मनाक हरत किया जा रहा था। तब मोहल्ले में काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी उस वक्त रोकने की कोशिश नहीं की। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी ने लोगों को घमकी तक दे रखा था कि अगर किसी के द्वारा इसका विरोध या घटना का वीडियो बनाया जाएगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
लेकिन जिस प्रकार से इस घटना में पीड़िता के साथ गलत किया गया है। वह कही से बर्दाश करने लायक नहीं है। फिलहाल सदर थाना प्रभारी का कहना है, मामले में अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। साथ ही मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ताकि अन्य लोगों कि पहचान की जा सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई करती है।











