झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में हुए दिल दहला देने वाले दुष्कर्म और हत्या मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई AJSU पार्टी की पहल के बाद संभव हो सकी है।
25 मार्च की घटना से दहला था इलाका
25 मार्च 2026 को हुई इस बर्बर घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया था। एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
संजय मेहता के पत्र पर NCW की कार्रवाई
AJSU पार्टी के महासचिव संजय मेहता द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखे गए आवेदन पर आयोग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने इस मामले को आवेदन संख्या 2014111772158 के तहत दर्ज कर लिया है।
इस गंभीर केस की जांच की जिम्मेदारी अवर सचिव शिवानी तोमर को सौंपी गई है, जो मामले की आगे की प्रक्रिया को मॉनिटर करेंगी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
AJSU पार्टी ने मांग की है कि इस जघन्य अपराध की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके। पार्टी का कहना है कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ ऐसे अपराधों में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है।
पीड़ित परिवार से मिले AJSU नेता
मामले के बाद आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल
संजय मेहता ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार अपराध रोकने में विफल रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पर गंभीरता से सोचने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









