BSSC CGL 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4) 2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा आवेदन शुल्क में कटौती किए जाने के बाद, एप्लिकेशन लिंक दोबारा एक्टिव किया जाएगा। इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर उपलब्ध है।
BSSC CGL 4 वैकेंसी डिटेल्स:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर | 1064 |
| प्लानिंग असिस्टेंट | 88 |
| जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट | 5 |
| डेटा एंट्री ऑपरेटर | 1 |
| ऑडिटर | 125 |
| ऑडिटर (को-ऑपरेटिव सोसाइटीज) | 198 |
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पदानुसार ग्रेजुएशन / बीसीए / बीकॉम / बीएससी / पीजीडीसीए आदि की डिग्री होनी चाहिए।
read more: एशिया कप टी-20 के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार यादव कप्तान और गिल उपकप्तान
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 37 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / बिहार के बाहर के उम्मीदवार: ₹540
- एससी / एसटी / दिव्यांग / सभी वर्ग की महिलाएं: ₹135
सैलरी स्ट्रक्चर:
वेतनमान लेवल-5 से लेकर लेवल-7 तक निर्धारित किया गया है। यह पद के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
read more : Breaking News: रांची के पूर्व SSP कुलदीप द्विवेदी बने CBI के जॉइंट डायरेक्टर
मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स:
| कैटेगरी | न्यूनतम अंक (%) |
| अनारक्षित | 40% |
| पिछड़ा वर्ग | 36.5% |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 34% |
| अनुसूचित जाति / जनजाति | 32% |
| दिव्यांग / महिला वर्ग | 32% |
BSSC CGL परीक्षा पैटर्न (Prelims):
- कुल प्रश्न: 150 (MCQ आधारित)
- विषय: सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता, तार्किक क्षमता
- सही उत्तर: 4 अंक
- गलत उत्तर: 1 अंक की निगेटिव मार्किंग
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे 15 मिनट
- माध्यम: हिंदी/अंग्रेजी
कैसे करें आवेदन:
- आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- शुल्क जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट सेव कर लें।
जरूरी सूचना:
BSSC जल्द ही नई तिथि और संशोधित आवेदन प्रक्रिया की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









