CBSE 10th Compartment Result 2025 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।
जरूरी लिंक:
CBSE 10th Supplementary Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक
Step-by-step गाइड:
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “Secondary School Compartment Examination (Class X) Results 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अब रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें
- “Submit” पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम पहले ही हो चुका है जारी
CBSE ने इससे पहले कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 1,43,581 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,38,666 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
- कुल 53,201 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए
- पास प्रतिशत: 38.6%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 41.35%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 36.7%
CBSE Compartment Result 2025 से जुड़ी जरूरी बातें
- 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा एक ही दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
- पिछले साल (2024) 10वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट 5 अगस्त को जारी किया गया था।
- छात्र रिजल्ट की हार्ड कॉपी अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
- जो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में भी असफल हुए हैं, उन्हें अगले शैक्षणिक सत्र में दोबारा शामिल होना होगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









