GOVT JOB ALERT: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
झारखंड में 1,379 पद
India Post GDS Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग पोस्टल सर्किल में पद निर्धारित किए गए हैं। झारखंड में 1,379 पद, बिहार में 1,098, उत्तर प्रदेश में 1,691, पश्चिम बंगाल में 1,619 और मध्य प्रदेश में 1,450 पद हैं। अन्य सर्किल की रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।
GOVT JOB ALERT: 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
GDS भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषय के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार को उस पोस्टल सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है।
इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए और साइकिल चलाना आना जरूरी है।
18 से 40 साल तक आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 21 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
परीक्षा नहीं, 10वीं के नंबर से चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
• ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह
• असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM): ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह
GOVT JOB ALERT:21 सितंबर है आवेदन की अंतिम तारीख
योग्य उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
आधिकारिक आवेदन पोर्टल: India Post GDS Recruitment Portal
अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









