रविवार, अक्टूबर 18, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

रामगढ़ में CCL कर्मी की घर में घुसकर हत्या, पत्नी के हाथ-पैर बांधे-जांच में जुटी पुलिस

गिद्दी के मेनगेट में शनिवार देर रात हुई वारदात; पत्नी ने दो नकाबपोश लोगों के घर में घुसने की बात कही। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL और डॉग स्क्वायड बुलाया, हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं।

अक्टूबर 18, 2026
in रामगढ़ Ramgarh, क्राइम Crime
A A
रामगढ़ में CCL कर्मी की घर में घुसकर हत्या, पत्नी के हाथ-पैर बांधे-जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़ में CCL कर्मी की घर में घुसकर हत्या, पत्नी के हाथ-पैर बांधे-जांच में जुटी पुलिस

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ramgarh: रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के मेनगेट में शनिवार देर रात CCL कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान अपराधियों ने उनकी पत्नी सोनाली देवी के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। रविवार सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

Table of Contents

Toggle
    • पत्नी ने दो नकाबपोश लोगों के घर में घुसने की बात कही
  • हाल ही में अस्पताल से लौटे थे मंगलेश
  • प्रारंभिक जांच में लूट की आशंका

मंगलेश पाल CCL की आम्रपाली परियोजना में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, घर के अंदर दूसरे कमरे में उनका शव मिला। उनके सिर, गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उनका दाहिना हाथ भी कटा हुआ था। शव पर पर्दा पड़ा हुआ था।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रूपी सोरेन के निधन पर बाबा रामदेव ने जताई संवेदना, नेमरा जाकर दी श्रद्धांजलि
  • नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार
  • ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, संपत्ति विवाद और फूड पॉइजनिंग समेत कई एंगल से जांच

पत्नी ने दो नकाबपोश लोगों के घर में घुसने की बात कही

सोनाली देवी ने पुलिस को बताया कि रात में मंगलेश पहले कमरे में सोफे पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। उनके कहने पर उन्होंने मुख्य दरवाजा खोला और फिर दूसरे कमरे में सोने चली गईं। उनके मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे चेहरा ढके दो लोग घर में घुसे और मंगलेश के साथ मारपीट करते हुए उन्हें दूसरे कमरे में ले गए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

सोनाली ने बताया कि शोर सुनकर वह बाहर आईं और पति को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों ने उनका मंगलसूत्र और अलमारी से सोने के अन्य सामान निकाल लिए। इसके बाद मोबाइल केबल से गला दबाने की कोशिश की और हाथ-पैर तथा मुंह बांधकर छोड़ दिया।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

सुबह सोनाली के पैर से दरवाजा पीटने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। घर के बाहर से उन्हें जमीन पर गिरा देखकर छोटू नामक युवक चारदीवारी फांदकर अंदर पहुंचा और मुख्य गेट खोला। इसके बाद लोगों ने उनके बंधन खोले और पुलिस को सूचना दी।

हाल ही में अस्पताल से लौटे थे मंगलेश

बताया जाता है कि पांच अक्टूबर को घर के सामने वॉलीबॉल खेलने के दौरान मंगलेश का पैर टूट गया था। वह करीब दस दिनों तक गांधीनगर अस्पताल में भर्ती रहे और तीन दिन पहले ही प्लास्टर के साथ घर लौटे थे। उनकी पत्नी भी मायके से गिद्दी आई थीं। दोनों का करीब ढाई साल का एक बेटा है, जो फिलहाल ननिहाल में है।

सोनाली के अनुसार, पिछले दो दिनों से मंगलेश के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहे थे। वह परेशान दिखाई दे रहे थे, लेकिन पूछने पर इसे ड्यूटी से जुड़ा मामला बताते थे। हालांकि, इन फोन कॉल का हत्या से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

प्रारंभिक जांच में लूट की आशंका

प्रारंभिक तौर पर लूट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। स्थानीय स्तर पर घटना से जुड़ी कुछ परिस्थितियों को लेकर चर्चाएं हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गिद्दी थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

रूपी सोरेन के निधन पर बाबा रामदेव ने जताई संवेदना, नेमरा जाकर दी श्रद्धांजलि
झारखंड Jharkhand News

रूपी सोरेन के निधन पर बाबा रामदेव ने जताई संवेदना, नेमरा जाकर दी श्रद्धांजलि

अक्टूबर 18, 2026
In Nemra, arrangements have been made for everything from VIP parking to parking for buses and bikes, and a control room has been set up for security.
Breaking News

नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार

अक्टूबर 17, 2026
Five members of a family died in Greater Noida; investigations are underway from multiple angles, including property dispute and food poisoning.
Breaking News

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, संपत्ति विवाद और फूड पॉइजनिंग समेत कई एंगल से जांच

अक्टूबर 17, 2026
Next Post
बेलाही ने जीता युवा आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, पुरहरा उपविजेता

बेलाही ने जीता युवा आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, पुरहरा उपविजेता

विज्ञापन
बेलाही ने जीता युवा आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, पुरहरा उपविजेता

बेलाही ने जीता युवा आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, पुरहरा उपविजेता

अक्टूबर 18, 2026

रामगढ़ में CCL कर्मी की घर में घुसकर हत्या, पत्नी के हाथ-पैर बांधे-जांच में जुटी पुलिस

सीएम हेमंत सोरेन की मां के श्राद्धकर्म से लौट रहे ASI बैजनाथ प्रजापति की दर्दनाक मौत

रांची के हुंडरू में 2013 से हो रही दुर्गा पूजा, इस बार काठमांडू के मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल

रूपी सोरेन के निधन पर बाबा रामदेव ने जताई संवेदना, नेमरा जाकर दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts