Ranchi : कांके थाना क्षेत्र के चर्चित चंदवे गोलीकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य आरोपी राम पाहन की पुलिस रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, 5 मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
क्या है मामला?
कांके थाना कांड संख्या-218/2024 के तहत दर्ज इस केस में मुख्य आरोपी राम पाहन ने 14 जुलाई 2025 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने खुलासा किया कि 1 अगस्त 2024 को राजेश मुंडा की हत्या की साजिश उसने रची थी और इसके लिए अपने साथियों की मदद ली थी।
पुलिस की कार्रवाई
राम पाहन की निशानदेही पर पुलिस ने गोंदा थाना क्षेत्र के पतरा गोंदा गांव में छापेमारी की। यहां से दो आरोपी –
1️⃣ शिवम कुमार सिंह (पिता – कृष्णकांत सिंह, निवासी – न्यू पतरा गोंदा, थाना गोंदा, रांची)
2️⃣ अजय मुंडा उर्फ मंत्री मामा (निवासी – पतरा गोंदा, थाना गोंदा, रांची) – को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश में इन दोनों ने रेकी की थी, जबकि गोली शिवम का भाई सौरभ कुमार सिंह उर्फ छोटू ने चलाई थी। सौरभ को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। घटना में इस्तेमाल एक अन्य हथियार पहले ही बरामद हो चुका है।
मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास
राम पाहन पहले भी कांके थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में दोषी करार दिया जा चुका है और उसे आजीवन कारावास की सजा मिली है।
बरामदगी:
1 देसी पिस्तौल
5 मैगजीन
3 जिंदा कारतूस
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आगे की पूछताछ जारी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









