Chatra: जिले में पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर थानों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर जारी आदेश के तहत कई थानों में थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार प्रशांत मिश्रा को पिपरवार थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अमित गुप्ता को सिमरिया थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार हो रहे हैं प्रशासनिक बदलाव
चतरा पुलिस महकमे में पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन विभिन्न थानों में अधिकारियों की तैनाती कर कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है।
पांच दिन पहले अनिल उरांव को मिली थी सदर थाना की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि इससे पहले, करीब पांच दिन पूर्व भी पुलिस विभाग में एक अहम बदलाव किया गया था। उस दौरान अनिल उरांव को सदर थाना, Chatra का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था। अब एक बार फिर दो प्रमुख थानों में नए प्रभारियों की तैनाती से जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ी है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नई नियुक्तियों के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









