रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन पहुंची। इस दौरान सीएम दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने वहां मौजूद पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। सीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नव निर्मित भवन में अतिथियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का खयाल रखा जाए एवं साफ सफाई नियमित तौर पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। ताकी जो भी झारखंड भवन पहुंचेंगे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
read more: धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव अविनाश कुमार एवं स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल सहित कई पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।












