Dhanbad News: धनबाद में जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र अस्पताल में बच्चे की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को SNMMCH सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील की अगुवाई में जांच समिति ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। अब टीम अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानेगी, जिसके बाद रिपोर्ट निदेशक प्रमुख को सौंपी जाएगी।
मृतक बच्चे के पिता संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग को शिकायत देकर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे आदित्य कुमार वर्मा को 29 जून को पेट दर्द पर भर्ती कराया गया था, 30 जून को डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन 5 जुलाई को दोबारा भर्ती करने पर हालत बिगड़ गई।
8 जुलाई को रेफर किए जाने के बाद उसे कोलकाता ले जाया गया, जहाँ 9 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समिति यह जांच रही है कि क्या प्रारंभिक उपचार में लापरवाही या देरी हुई थी












