Ranchi: झारखंड में सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी को हजारीबाग में अहम सफलता मिली है। टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल यादव और प्रदीप यादव के रूप में हुई है।
दोनों भाइयों से पहले पूछताछ भी पूछताछ कर चुकी है सीआईडी
सीआईडी की जांच झारखंड सीजीएल समेत राज्य में आयोजित सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों पर चल रही है। जांच के दौरान दोनों भाइयों से पहले पूछताछ भी की जा चुकी थी।
जांच आगे बढ़ने के बाद सीआईडी की टीम ने कुछ दिन पहले पौता गांव स्थित दोनों के आवास पर छापेमारी की थी। टीम ने वहां कई घंटे तक जांच की और मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई।
भूमिका, संभावित संपर्कों के कड़ियां जुटाने में जुटी टीम
अब दोनों को गिरफ्तार कर सीआईडी पूछताछ कर रही है। जांच टीम उनसे मामले में उनकी भूमिका, संभावित संपर्कों और अन्य लोगों से जुड़ी कड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच
सरकारी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मामला झारखंड में लंबे समय से जांच के दायरे में है। हालांकि, गिरफ्तार दोनों आरोपियों की भूमिका क्या रही और उनके खिलाफ जांच एजेंसी को कौन से साक्ष्य मिले हैं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








