Jharkhand News: देशभर में त्योहारों की धूम है, ऐसे में मौसम भी लोगों का साथ देता नजर आ रहा है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम पूरी तरह साफ दिख रहा है, जिससे लोग त्योहारों का भरपूर आनंद ले पा रहें है. बता दें, मौसम छठ तक इसी तरह खुशनुमा बने रहने की संभावना है. हालांकि, 26 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार है.
अगले 24 घंटे तक रांची में दिख सकते है बादल
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में रांची में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलेगा, मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. शुष्क और साफ मौसम लोगों को त्योहार मनाने में किसी तरह की परेशानी नहीं देगा.
Read more- चाईबासा में बड़ा हादसा– घर लौटते वक्त ई-रिक्शा पलटी, मासूम की गई जान
छठ के बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज
छठ पूजा तक आंशिक बादल और हल्की गर्जना के आसार बने रहेंगे. लेकिन 26 अक्टूबर के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और इसके साथ ही तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.
बढ़ेगी ठंड, कोहरे का असर शुरू
छठ के बाद झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा सकता है. सुबह और शाम के समय ठंडक और बढ़ जाएगी. कोहरे की चादर सुबह के समय देखी जा सकेगी, वहीं शाम होते ही ठंड का अहसास बढ़ जाएगा.
Read more- गोवर्धन पूजा में भूल से भी ना करें ये एक गलती, वरना रूठ सकती हैं लक्ष्मी माता!













