Cloudflare Outage : शुक्रवार को एक बार फिर क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर क्लाउडफ्लेयर तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गया, जिससे भारत समेत दुनिया भर में कई लोकप्रिय वेबसाइट्स और ऐप्स कुछ समय के लिए ठप पड़ गए। समस्या उभरते ही जीरोधा, ग्रो, एंजेल वन, अपस्टॉक्स, और डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा जैसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अचानक एरर मैसेज दिखने लगे।
Read More-Jharkhand News : पलामू में बड़ा एक्शन: पिपराटांड़ थाना प्रभारी रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित
कंपनी के अनुसार, दिक्कत डैशबोर्ड और API सिस्टम में आए आंतरिक अवरोध के कारण हुई, जिसकी वजह से करीब 30 मिनट तक रिक्वेस्ट फेल होती रहीं। कई उपयोगकर्ता लॉगिन, डेटा लोड और सर्वर कनेक्शन जैसी बेसिक सुविधाओं का उपयोग नहीं कर सके। रिपोर्ट्स दोपहर करीब 1:50 बजे से डाउनडिटेक्टर पर तेजी से दर्ज होनी शुरू हुईं।
Cloudflare Outage : जीरोधा और ग्रो जैसे कई एप्स प्रभावित
क्लाउडफ्लेयर ने बाद में बताया कि मुद्दों को ठीक कर दिया गया है और सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो चुकी हैं। जीरोधा और ग्रो ने भी पुष्टि की कि आउटेज का असर उनके प्लेटफॉर्म पर पड़ा था, लेकिन सर्विस को जल्द बहाल कर दिया गया।
Read More-Breaking News: MP-MLA कोर्ट में पेश हुए सीएम हेमंत, 7 हजार के दो मुचलके भरे
यह आउटेज 18 नवंबर के बड़े ग्लिच के बाद दूसरी बड़ी घटना है, जब X, चैटजीपीटी, कैनवा, इंस्टाग्राम और कई अन्य ग्लोबल सर्विसेज घंटों डाउन रहीं। क्लाउडफ्लेयर दुनिया की लगभग 20% वेबसाइट्स को सुरक्षा और कंटेंट डिलीवरी जैसी सेवाएं देता है, इसलिए किसी भी तरह की बाधा का असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जाता है।













