Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नि कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो साझा करते हुए आगामी त्योहारों के लिए राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि, त्योहारों का मौसम शुरू हुआ है. दिवाली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व भी आने वाला है। यह त्योहार आप सभी अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी मनायें, आप सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं।
त्योहारों का मौसम शुरू हुआ है। आज धनतेरस है, फिर दिवाली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व भी आने वाला है।
त्योहारों के इस उमंग को कई गुना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मइयां सम्मान योजना की राशि भी सभी मइयां को भेजी जा रही है।
यह… pic.twitter.com/UCoKIBpDNx— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 18, 2025
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
इस दौरान उन्होनें मंईयां सम्मान योजना के बारे में भी जिक्र किया और कहा कि, त्योहारों के इस उमंग को कई गुना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मइयां सम्मान योजना की राशि भी सभी मइयां को भेजी जा रही है.
वहीं, कल्पना सोरेन ने भी झारखंडवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं दी और कहा कि, समस्त झारखण्डवासियों को आज धनतेरस और आने वाले दीपों के पर्व दीपावली एवं काली पूजा, सोहराय, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और आस्था के पर्व महाछठ की हार्दिक शुभकामनाएँ. उन्होनें आगे कहा कि, त्योहारों का यह उत्सव आप हर्षोउल्लास से मनायें इसके लिए राज्य की मइयां को सम्मान राशि आपके हेमन्त दादा भेजी जा रही है. जो आपके हेमंत दादा की ओर से है. मुझे विश्वास है कि यह त्योहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ लेकर आएगा.
समस्त झारखण्डवासियों को आज धनतेरस और आने वाले दीपों के पर्व दीपावली एवं काली पूजा, सोहराय, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और आस्था के पर्व महाछठ की हार्दिक शुभकामनाएँ और जोहार।
त्योहारों का यह उत्सव आप हर्षोउल्लास से मनायें इसके लिए राज्य की मइयां को सम्मान राशि आपके हेमन्त दादा भेजी… pic.twitter.com/BxBLu5wBJG
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) October 18, 2025
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive
दोनों ने अंत में झारखंडी जोहार के साथ राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं.
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।








