Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 2 अक्टूबर 2025 को रांची के मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परिवार सहित शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजकों का आभार जताया और कहा, “विजयादशमी का पर्व न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द और सकारात्मकता फैलाते हैं।”
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
read more- धनबाद मंडल में रेल रोको आंदोलन का असर: कई ट्रेनें रद्द, समय में बदलाव













