Jharkhand News: झारखंड में ठंड ने अब अपना पकड़ा तेज कर दिया है। 21 दिसंबर से राज्य के कई जिलों में घना से बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित होने की संभावना है।
झारखंड के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग में घने कोहरे को देखते हुए Orange Alert जारी किया है। इन जिलों में सोमवार सुबह 8:30 बजे तक कोहरे का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा।
Read more- राष्ट्रपति Droupadi Murmu के दौरे की तैयारियां तेज, इस दिन पहुंचेगी रांची
वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए Yellow Alert जारी किया गया है। इसके अलावा गुमला, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
15 जिलों में दिखेगा मौसम का असर
मौसम विभाग की माने तो, 23 दिसंबर की सुबह तक राज्य के करीब 15 जिले कोहरे से प्रभावित रह सकते हैं। इनमें से गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रांची में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।
तापमान और गिरेगा, बढ़ेगी कनकनी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 72 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में लगातार तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। खासकर उत्तरी और मध्य झारखंड में बेहद घना कोहरा छाया रहेगा।
Read more- अब जाम से छुटकारा! रांची में Metro train की तैयारी तेज, जानिए पूरा रूट और प्लान
मौसम विभाग ने सुबह के समय सड़क और रेल यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। फिलहाल झारखंड में ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं और आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ सकता है।













