Ranchi: झारखंड विधानसभा में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association – CPA) की झारखंड शाखा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सभापति रबीन्द्रनाथ महतो ने की।
Read More: राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘PM मोदी सिर्फ शो-बाज़ी करते हैं
इस बैठक में आगामी सीपीए का 68वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, जो 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक बारबाडोस में आयोजित होना है, उसमें झारखंड विधानसभा से भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रतिनिधिमंडल की संभावित संरचना, सहभागिता की प्रक्रिया और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस कार्यकारिणी बैठक में झारखंड विधानसभा के कई माननीय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
- नवीन जयसवाल
- दशरथ गगराई
- नीरा यादव
- अनन्त प्रताप देव
इसके अलावा, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सचिव माणिकलाल हेम्ब्रम भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Read More: ULLU और ALTBalaji सहित 25 ऐप्स बैन! इतने बोल्ड सीन कि सरकार ने लगाई रोक
इस बैठक का उद्देश्य राज्य स्तर पर अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंचों पर भागीदारी को मजबूत करना तथा झारखंड को वैश्विक संसदीय चर्चाओं में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना रहा।











