Ranchi : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान गुड़ाबांदा, मुसाबनी एवं घाटशिला प्रखंड में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, गठबंधन नेताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
स्वर्गीय रामदास सोरेन की कमी महसूस हो रही
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज घाटशिला विधानसभा हमारे बीच अपने लोकप्रिय नेता, झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और गुरुजी (शिबू सोरेन) के करीबी सहयोगी रहे स्वर्गीय रामदास सोरेन की कमी महसूस कर रही है।
झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही है। उनके असामयिक निधन के बाद यह उपचुनाव उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर है। महागठबंधन ने उनके पुत्र सोमेश सोरेन को प्रत्याशी बनाकर जनता के बीच भेजा है, और आज सही मायनों में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब घाटशिला की जनता भारी मतों से सोमेश सोरेन को विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।”
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा पूरे देश में भाजपा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है। ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है ताकि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार जनता के विकास, अधिकार और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि भाजपा केवल धर्म और समुदाय के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करती है। जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है, सम्मान चाहती है जो केवल महागठबंधन की सरकार ही दे सकती है।”
झारखंड के स्वाभिमान, लोकतंत्र और विकास की रक्षा का चुनाव है
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह चुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान, लोकतंत्र और विकास की रक्षा का चुनाव है। इसलिए जनता से अपील है कि वह विकास, सद्भाव और झारखंड की अस्मिता को मजबूत करने के लिए महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन को अपना बहुमूल्य समर्थन दें।
कार्यक्रम में से विधायक राजेश कचछप, सोनाराम सिंकू, नमन विक्सल कोगारी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह बादल पत्र लेख, रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, राजीव रंजन प्रसाद, अमूल नीरज खलखो को सतीश पॉल, मुजनी ज्योति सिंह, माथारू आनंद बिहारी दुबे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विजय यादव, ज्योतिष यादव, कॉलटू चक्रवर्ती, गुरदीप सिंह, रजनीश सिंह, जसवीर सिंह, आशुतोष सिंह, फिरोज खान, हरिराम टुडू, प्रताप यादव, पवन झा, अपर्णा गुहा, कौशल प्रधान प्रखंड अध्यक्ष, गठबंधन दलों के नेता, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







