Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान आमने-सामने, स्पीकर को देना पड़ा नियमन

Jharkhand विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच थैलेसिमिया से जुड़े सवाल पर सदन का माहौल अचानक गरम हो गया।

December 9, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
Congress leader Pradeep Yadav and Health Minister Irfan Khan face-off in Jharkhand Assembly

Congress leader Pradeep Yadav and Health Minister Irfan Khan face-off in Jharkhand Assembly

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच थैलेसिमिया से जुड़े सवाल पर सदन का माहौल अचानक गरम हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्पीकर रबींद्र नाथ महतो को हस्तक्षेप कर नियमन देना पड़ा और दोनों पक्षों को शांत कराना पड़ा।

प्रदीप यादव का सवाल—11 हजार बच्चे गंभीर बीमारियों से ग्रसित, नीति क्यों नहीं?

ध्यानाकर्षण के दौरान प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य में करीब 11 हजार बच्चे थैलेसिमिया, सिकल सेल और अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहे हैं।
इन बच्चों को हर महीने एक से दो बार ब्लड चढ़ाना पड़ता है, लेकिन—

  • राज्य में कोई ठोस नीति नहीं,
  • परिवार खून के लिए राज्यों में भटक रहे हैं,
  • छत्तीसगढ़ में 15 से 18 लाख तक सहायता मिलती है, झारखंड में स्थिति साफ नहीं।

उन्होंने सरकार से चार प्रमुख सवाल पूछे—

Related Post

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026
Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026
  1. क्या पीड़ितों की वास्तविक संख्या का कोई सर्वे है?
  2. क्या नि:शुल्क इलाज की ठोस व्यवस्था है?
  3. ब्लड डोनर्स की पहचान के लिए क्या कदम?
  4. केंद्र और अन्य राज्यों की तर्ज पर आर्थिक मदद क्यों नहीं?

स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार—“सदन को दिग्भ्रमित न करें”

YouTube player

जवाब देने से पहले इरफान अंसारी ने पिछले दिन प्रदीप यादव द्वारा उठाए गए हंसडीहा अस्पताल चोरी मामले पर निशाना साधा।
कहा—

  • “25 करोड़ की चोरी का दावा गलत था, जांच में सिर्फ 60 लाख के सामान चोरी मिले।”
  • “सदन को दिग्भ्रमित किया गया है, सवाल को रिकॉर्ड से हटाया जाए।”

इस पर सदन और ज्यादा गर्मा गया।

सरकार का जवाब—एक महीने में पूरी मरीज सूची तैयार होगी

मंत्री ने स्वीकार किया कि प्रदीप यादव के बताए 11 हजार मरीजों से संख्या अधिक है।
उन्होंने कहा—

  • एक महीने में राज्यभर के थैलेसिमिया, सिकल सेल और अप्लास्टिक एनीमिया मरीजों की पूरी डिटेल तैयार कर ली जाएगी।
  • सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट की स्वीकृति मिल चुकी है।
  • सभी सरकारी ब्लड बैंकों में ब्लड सेपरेशन यूनिट लगाने की तैयारी है।
  • 0–40 वर्ष आयु वर्ग के लिए HPLC टेस्टिंग एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

चाईबासा घटना का उल्लेख—“गलत ब्लड से 5 बच्चे HIV पॉजिटिव हुए”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चाईबासा की दर्दनाक घटना के बाद सरकार सतर्क है।
मुख्य बिंदु:

  • गलत ब्लड चढ़ाने से 5 बच्चे HIV पॉजिटिव हुए।
  • परिजनों को 2–2 लाख रु. का मुआवजा दिया गया।
  • जांच में सामने आया कि एक बच्चे को एक वर्ष में 179 बार ब्लड चढ़ाया गया था।
  • इस घटना के बाद लोग ब्लड डोनेट करने से डरने लगे, जिससे ब्लड की कमी बनी।
  • सीएम समेत कई लोगों ने ब्लड देकर 10 हजार यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया।

सदन में गरमा-गरमी के प्रमुख संवाद

  • “हर चीज में नेतागिरी नहीं चलेगी”—मंत्री इरफान अंसारी
  • “सरकारी अस्पताल में ब्लड के पैसे लिए जाते हैं”—प्रदीप यादव
  • “कौन पैसा लिया है? सदन को गुमराह न करें”—मंत्री
  • “आप प्रश्न को आधा छुड़वा देते हैं”—प्रदीप यादव
  • “आप और मंत्री बैठकर बात कर लीजिए”—स्पीकर
  • “आप जो चाहेंगे वैसा जवाब मंत्री नहीं देंगे”—स्पीकर
  • “हम नियमन दे रहे हैं”—स्पीकर

अंत में स्पीकर ने दोनों पक्षों से कहा कि यदि जवाब में अभाव है तो मंत्री के चैंबर में जाकर चर्चा कर समाधान निकालें।

Related Posts

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह
Breaking News

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house
Breaking News

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms
झारखंड

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026
Next Post
rashifal

10 दिसंबर का राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

JPSC ने लंबे इंतेजार के बाद जारी किया CDPO मेंस का रिजल्ट, जल्द शुरु होगी नियुक्ति प्रक्रिया

JPSC ने लंबे इंतेजार के बाद जारी किया CDPO मेंस का रिजल्ट, जल्द शुरु होगी नियुक्ति प्रक्रिया

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

March 7, 2026

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra