Jharkhand News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी पर कांग्रेस ने तीखा राजनीतिक हमला बोला है. कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने मरांडी के हालिया बयान— जिसमें उन्होंने राज्य सरकार पर षड्यंत्र रचने और अधिकारियों के माध्यम से उन्हें फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया था पर करारा जवाब देते हुए कहा कि “बाबूलाल मरांडी मुरझाया हुआ फूल हैं और मुरझाये हुए फूलों को किसी से कोई खतरा नहीं होता.”
read more- रांची में 24 घंटे रहेगी बिजली! मॉनसून से पहले तैयारियों में जुटा बिजली विभाग
राकेश सिन्हा का बाबूलाल मरांडी पर तंज
राकेश सिन्हा ने कहा, “राज्य की जनता ने देखा है कि जब बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री थे, उन्होंने किस तरह साजिश और षड्यंत्रों के जरिए राज्य को जलाने का काम किया. 28 दिसंबर 2000 और 22 जुलाई 2002 की घटनाएं आज भी गवाह हैं, जब उनकी सोच के कारण हिंसा हुई, पुलिस अधिकारी मारे गए, और अंततः उनकी ही पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया.” उन्होंने आगे कहा कि बाबूलाल मरांडी ने बाद में अपनी अलग पार्टी बनाकर भी राज्य विरोधी साजिशें जारी रखीं — विधायक तोड़ने से लेकर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग तक. “तब उन्हें कोई खतरा नहीं महसूस हुआ,” सिन्हा ने तंज कसा. सिन्हा ने आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी अब सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं, जो जनता के बीच केवल भ्रम पैदा करने का प्रयास है.
read more- देश में एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना, 10 दिन में 15 गुना बढ़े मरीज













