सिंदरी, झारखंड: सिंदरी के दर्जनों बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करीब ₹3 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ितों ने सिंदरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला?
आरएम फोर 20 निवासी राजकिशोर पांडेय के पुत्र संतोष पांडेय समेत करीब 28 युवकों ने रोहड़ाबाँध निवासी सोमनाथ शांतिकारी पर सेल चासनाला की आउटसोर्सिंग कंपनी KTMPL में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक युवक से ₹10,000 ठगने का आरोप लगाया है।
पीड़ित आशीष कुमार मंडल ने बताया कि उसने संतोष पांडेय को ऑनलाइन भुगतान किया, जिसने आगे सोमनाथ शांतिकारी को पैसे ट्रांसफर कर दिए। युवाओं को “Save Security P Services Pvt Ltd” के नाम से गार्ड का आईडी कार्ड भी दिया गया, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली।
सोमनाथ का आवास मिला बंद
जब ठगी के शिकार युवक संतोष पांडेय के साथ रोहड़ाबांध स्थित सोमनाथ शांतिकारी के घर पहुंचे, तो वहां ताला लगा पाया। इसके बाद सभी युवकों को ठगी का संदेह पक्का हो गया। उन्होंने तुरंत सिंदरी थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई जारी
सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस ने सोमनाथ शांतिकारी के आरके वन 228 स्थित आवास पर दबिश दी, लेकिन आवास बंद मिला। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है, और आश्वासन दिया है कि जल्द ही ठग पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
नौकरी की चाह में ठगे गए सिंदरी के युवाओं के साथ हुए इस फर्जीवाड़े ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि कैसे बेरोजगारी को अपराधी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








