Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता मेें कांग्रेस भवन, रांची में आज घर वापसी कार्यक्रम के तहत गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश महासचिव शिव कुमार भगत एवं उनके समर्थकों को माला एवं कांग्रेस के अंगपट्टिका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर स्वागत करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुला गांधी जी का वोट चोरी रोकने का अभियान से प्रेरित हो युवा वर्ग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस ने पिछड़े और कमजोर तबके की आवाज को जिस प्रकार उठाया और जननायक उस पर संघर्ष कर रहे हैं ये अब लोगों को समझ आ रहे हैं।
सैकड़ों के संख्या में नये युवा भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
पिछले 11 सालों से संविधान को बदलने की सोच के साथ देश के संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है उसके खिलाफ अब युवा भी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार खडी हो गई है। यह उसी का परिणाम है कि आज सैकड़ों के संख्या में नये युवा भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने कहा कि समाज का वंचित वर्ग जब राजनीत में आता है तो निश्चित रूप से एक नई सोच, एक नई उर्जा के साथ काम करता है। भाजपा की कार्यशैली और उनकी नेताओं की सोच के कारण ही आज हर तबके लोग उसका प्रतिकार कर रहे हैं कांग्रेस इस देश में मजलूमों वंचितों की आवाज है और इस आवाज को दबाने की कोशिश भाजपा द्वारा की जाएगी उसे करारी शिकस्त दी जाएगी।
आज के इस अवसर पर लोकसभा सदस्य कालीचरण मुंडा, प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, महासचिव सुरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहु, राजन वर्मा, राकेश किरण महतो मौजूद रहे।












