Jharkhand: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के गठजोड़ से शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी को ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ का अधिकार दिया गया है, लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से इस अधिकार की चोरी की जा रही है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वोट चोरी के जरिए भाजपा देश और राज्यों में सत्ता हासिल कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को अराजक स्थिति में धकेलने और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी के सबूतों का जिक्र करते हुए कमलेश ने कहा कि कांग्रेस नेता ने वोट चोरी के पुख्ता प्रमाण पेश किए, लेकिन चुनाव आयोग सबूतों के बजाय शपथ पत्र की मांग कर रहा है, जो लोकतंत्र का मजाक है।
उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग अगर निष्पक्ष है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट और मतदान का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे, ताकि जनता का भरोसा चुनावी प्रक्रिया में कायम रह सके।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ-सुथरी वोटर लिस्ट को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की नींव बताते हुए कहा कि इस अधिकार पर डाका डाला जा रहा है और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था चोरी में अग्रिम भूमिका निभा रही है।
अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि लोकतंत्र बचाने के लिए वोट चोरी के खिलाफ निर्णायक संघर्ष में साथ आएं और राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए अभियान को अंजाम तक पहुंचाएं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








