Aaj Ka Itihas: 13 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 225वां दिन है (लीप वर्ष में 226वां)। साल में अब केवल 140 दिन शेष रहते हैं। इस दिन इतिहास में कई अहम घटनाएं, मशहूर हस्तियों के जन्म और निधन के साथ-साथ विशेष अवसर भी जुड़े हुए हैं।
13 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं
- 1784 – भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
- 1892 – अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो-अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू।
- 1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
- 1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली (Sheffield) ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
- 1951 – भारत के विमानन उद्योग में मील का पत्थर: इस दिन देश में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर-2 ने अपनी पहली उड़ान भरी। दो सीटों वाला यह विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की इंजीनियरिंग क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम था। 1953 से इसका उत्पादन भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए शुरू हुआ। आजादी के कुछ वर्षों बाद, स्वदेशी डिजाइन पर आधारित विमान का निर्माण उस समय देश के लिए गर्व का विषय था।
- 1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक लोकसभा में पारित।
- 1977 – अंतरिक्ष शटल का पहला ग्लाइड टेस्ट किया गया।
- 1993 – वाशिंगटन में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता; थाईलैंड में होटल ढहने से 114 लोगों की मौत।
- 1999 – तसलीमा नसरीन की किताब आमार मऐबेला पर बांग्लादेश में प्रतिबंध, टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ ने लिया संन्यास।
- 2004 – एथेंस में 28वें ओलंपिक खेलों का आगाज़।
- 2008 – भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर पिनाक का सफल परीक्षण किया।
- 2015 – बगदाद में ट्रक बम विस्फोट, 76 की मौत, 200 से अधिक घायल।
13 अगस्त को जन्मी प्रसिद्ध हस्तियां
- 2000 – सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी – बैडमिंटन खिलाड़ी, CWG 2022 स्वर्ण पदक विजेता।
- 1984 – उषा नेगिसेटी – भारतीय महिला मुक्केबाज।
- 1963 – श्रीदेवी – बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री।
- 1961 – सुनील शेट्टी – अभिनेता और निर्माता।
- 1952 – योगिता बाली – हिन्दी फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री।
- 1936 – वैजयंती माला – प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना।
- 1933 – मधुर जाफरी – अभिनेत्री, खाद्य एवं यात्रा लेखिका।
- 1863 – गंगाप्रसाद वर्मा – राजनीतिज्ञ।
13 अगस्त को हुए निधन
- 2018 – सोमनाथ चटर्जी – वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
- 2003 – भबेन्द्र नाथ सैकिया – उपन्यासकार और फिल्म निर्देशक।
- 1936 – भीकाजी कामा – स्वतंत्रता सेनानी।
- 1910 – फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – आधुनिक नर्सिंग आंदोलन की जननी।
- 1795 – अहिल्याबाई होल्कर – वीरांगना और कुशल प्रशासक।
विशेष अवसर एवं दिवस
- अंग दान दिवस (Organ Donation Day) – अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









