Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। डेरवा और पोसैता के बीच जंगल इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मौके से सुरक्षाबलों ने एक SLR राइफल बरामद की है, जो नक्सली का होने की आशंका है।
Read More: धनबाद पुलिस की जुलाई समीक्षा बैठक: 1009 मामलों का निपटारा, अपराध में 25% की कमी
मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को भारी नुकसान
आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम इलाके में पैदल सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक नक्सली को ढेर कर दिया।
इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन
यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए कुख्यात है। पिछले कुछ दिनों से जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह पुलिस की इनामी सूची में शामिल हो सकता है।
बरामद हथियार और आगे की कार्रवाई
एसडीपीओ शुभम प्रकाश टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बरामद हथियार को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इलाके में अब भी खतरा बरकरार है, इसलिए तलाशी अभियान जारी रहेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








