Ranchi : स्वतंत्रता दिवस 2025 के मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत रांची के मोरहाबादी मैदान में आज फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने परेड की सलामी ली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मुख्य बिंदु
- मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
- परेड में केंद्रीय व राज्य बलों के कुल 14 प्लाटून ने हिस्सा लिया
- समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग और आवश्यक दिशा-निर्देश
परेड और सुरक्षा की तैयारियां
रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया। परेड में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, झारखंड जगुआर, जैप-1, जैप-2, जैप-10, रांची पुलिस (महिला एवं पुरुष), होमगार्ड, एनसीसी (ब्वॉयज और गर्ल्स) तथा बिहार पुलिस के प्लाटून शामिल हुए।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य अतिथियों के आगमन और निर्गमन की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए और सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें।
एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि समारोह में आने वाले सभी आगंतुकों की सघन जांच की जाए और अवांछित व्यक्तियों या आपत्तिजनक सामग्री को समारोह स्थल में प्रवेश न करने दिया जाए।
संयुक्त ब्रीफिंग और आदेश
समारोह के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग में पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक, उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, समयपालन और अनुशासन पर विशेष बल दिया।

स्वतंत्रता दिवस परेड का मुख्य समादेशन सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री श्रुति (भा.पु.से.) करेंगी, जबकि द्वितीय समादेशन परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक दुसरुवान सिंह द्वारा किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








