Jharkhand News: जमशेदपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां, नगर निगम चुनाव करीब है, वहीं आदित्यपुर के वार्ड संख्या 9 से पार्षद प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार के बीच ही अपने ‘दिल के उम्मीदवार’ को चुन लिया और चुनावी दंगल छोड़ कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गईं। जिसके बाद लोग तरह तरह की बाते कर रहें है।
राखी के पति का आरोप
Jharkhand News: दरअसल, आदित्यपुर वार्ड संख्या 9 से पार्षद पद की प्रत्याशी राखी मार्डी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी का पहचान प्रेमचंद मार्डी के रुप में हुई है। राखी के पति राकेश ने आरोप लगाया है कि, प्रेमचंद उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। घटना के बाद राकेश ने परिजनों के साथ डीसी ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Jharkhand News: घटना से जनता में आक्रोश
इस लव स्टोरी से आदित्यपुर की जनता में आक्रोश है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जिस प्रत्याशी को वे अपना प्रतिनिधि चुनने की तैयारी कर रहे थे, वह बीच चुनाव में ही मैदान छोड़ ‘प्रेम पथ’ पर निकल गईं। अब देखना यह है कि मैडम चुनाव लड़ने वापस आती हैं या उनकी यह ‘प्रेम कहानी’ उनके सियासी सफर पर पूर्णविराम लगा देगी।












