Jharkhand: धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड के आसनबनी में सेल (SAIL) द्वारा कृषि योग्य भूमि के कथित जबरन अधिग्रहण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सीपीएम राज्य सचिवमंडल ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि ग्रामीणों को उनकी जमीन से जबरन बेदखल करने की कोशिश की जा रही है।
सीपीएम ने आरोप लगाया कि तसरा परियोजना की संचालक आउटसोर्सिंग एजेंसी KTMPL के गुंडों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के संरक्षण में रैयतों पर बर्बर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं, खेतों में लगे धान के बीज और सब्जियों को भी नष्ट कर दिया गया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
CM हेमंत सोरेन से सीपीएम की मांग
सीपीएम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में हस्तक्षेप कर रैयतों को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही धनबाद जिला प्रशासन से अपील की गई है कि वह ग्रामीणों से वार्ता कर इस विवाद का सर्वमान्य समाधान निकाले।
पार्टी ने दोषी अधिकारियों और KTMPL के चिन्हित गुंडों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।












