Ranchi: रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सैकड़ों नागरिक अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे।
जनता दरबार के दौरान राहे प्रखंड की गुरुवारी देवी ने भावुक होकर उपायुक्त को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “सर, अब मेरा बेटा मेरे भरण-पोषण के लिए तैयार हो गया है। इसके लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद देती हूं।” गौरतलब है कि गुरुवारी देवी ने पिछले जनता दरबार में शिकायत की थी कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के बावजूद उनका बेटा उनका भरण-पोषण नहीं कर रहा। इस पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी और स्थापना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई कर बेटे का वेतन रोकने का निर्देश दिया था। इसके बाद बेटा मां के भरण-पोषण के लिए राजी हो गया।
भूमि विवाद से लेकर ऑनलाइन प्रमाण पत्र तक – जनता दरबार में मिलीं कई शिकायतें
जनता दरबार में अधिकतर नागरिकों ने भूमि पर अवैध कब्जा, भू-माफियाओं के कब्जे के प्रयास, दोहरी जमाबंदी को रद्द करने, पंजी-2 में सुधार और ऑनलाइन रसीद निर्गत करने से जुड़ी शिकायतें रखीं। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
“हर नागरिक की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता” – उपायुक्त
उपायुक्त ने कहा, “जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक की समस्या का समाधान हो। जनता दरबार एक प्रभावी मंच है, जहां आमजन की बात सीधे हम तक पहुंचती है और समाधान भी सुनिश्चित होता है।”
जनता दरबार से बढ़ा लोगों का भरोसा
जनता दरबार में आए नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उनकी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन तक पहुंच रही हैं और समाधान भी मिल रहा है। इससे जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बन रही है।
📞 शिकायत के लिए संपर्क करें:
रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर – 9430328080

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









