Wednesday, April 29, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

IPL 2025: RCB vs KKR मुकाबले से फिर लौटेगा क्रिकेट रोमांच, लेकिन बारिश बन सकती है विलेन

May 17, 2025
in Breaking News, स्पोर्ट्स
A A
CRICKET-KKR-RCB
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 एक सप्ताह के विराम के बाद एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के लिए लौट रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाना है. यह मैच आईपीएल के दो अहम पड़ावों में से एक है, लेकिन मौसम इस रोमांच में खलल डाल सकता है.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था. अब जब स्थिति नियंत्रण में है, तो दोबारा उसी जोश और जुनून के साथ इंडियन प्रीमियर लीग आज से शुरू हो रहा है. हालांकि, पहला मैच ही बारिश की भेंट चढ़ने की संभावना के चलते चर्चा में है.

बारिश बिगाड़ सकती है खेल

बेंगलुरु में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और मौसम विभाग की माने तो, आज भी भी यही सिलसिला जारी रह सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, शाम 5 बजे से आंधी-तूफान की संभावना है और टॉस के समय यानी शाम 7 बजे बारिश की संभावना 71% है, जो खेल पर असर डाल सकती है.

ऐसे में दर्शकों को एक वर्षा बाधित या ओवर-कट मैच देखने को मिल सकता है. इससे RCB को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन KKR के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. यदि यह मुकाबला रद्द हो जाता है या वे हार जाते हैं, तो उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं.

प्लेऑफ की दौड़ में अहम टक्कर

पॉइंट टेबल की बात करें तो RCB 11 मैचों में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और यह मुकाबला जीतते ही वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन सकती है. वहीं KKR 12 मैचों में केवल 11 अंक लेकर छठे स्थान पर है. उन्हें न सिर्फ इस मैच में जीत दर्ज करनी है, बल्कि बाकी बचे मैचों में भी जीत की जरूरत होगी, साथ ही नेट रन रेट को भी सुधारना होगा.

यह मैच कई मायनों में खास है. एक तो यह मैच 10 दिन के अनचाहे ब्रेक के बाद खेला जा रहा है, वहीं विराट कोहली, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. वहीं KKR की टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में वापसी की कोशिश करेगी.

रोमांचक टक्कर, लेकिन मौसम बना चिंता

RCB बनाम KKR मुकाबला आईपीएल 2025 के सबसे अहम मैचों में से एक बन चुका है, लेकिन बारिश की चेतावनी ने रोमांच में सस्पेंस जोड़ दिया है. क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साथ दे और पूरा मैच हो, ताकि दोनों टीमें अपनी रणनीतियों के साथ पूरा मुकाबला खेल सकें.

 

Related Posts

Amar Kumar Bauri made a major statement amid the Hazaribagh controversy, saying that Irfan Ansari's treatment is possible only in Agra.
Breaking News

हजारीबाग विवाद: अमर बाऊरी का स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari पर तीखा हमला, पत्रकारों से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग

April 28, 2026
Ranchi Breaking: कब्र ने खोले मौत के राज! डोरंडा में महिला की हत्या, बेटी समेत तीन गिफ्तार
Breaking News

Ranchi Breaking: कब्र ने खोले मौत के राज! डोरंडा में महिला की हत्या, बेटी समेत तीन गिफ्तार

April 28, 2026
Allegations of assault on journalist in Hazaribagh, serious allegations against supporters of Health Minister Irfan Ansari
Breaking News

Breaking News: Hazaribagh में पत्रकार से मारपीट का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों पर लगे गंभीर आरोप

April 28, 2026
Next Post
Rbi-governor

RBI जल्द दे सकता है होम लोन वालों को राहत, रेपो रेट में कटौती की संभावना बढ़ी

maiya-samman-yojana-jharkhand

मंईयां सम्मान के लाभुकों के लिए खुशखबरी: 2500 नहीं अब मिलेंगे 5,000 रुपये

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

CM Hemant Soren meets family members of air ambulance crash victims, assures them of jobs and compensation

एयर एंबुलेंस क्रैश पीड़ितों के परिजनों से मिले CM हेमन्त सोरेन, नौकरी और मुआवजे का दिया भरोसा

April 28, 2026

हजारीबाग विवाद: अमर बाऊरी का स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari पर तीखा हमला, पत्रकारों से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग

नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CM हेमन्त सोरेन ने दी बधाई

Jharkhand में सड़क दुर्घटना मुआवजा ₹4 लाख, CM हेमंत सोरेन की बैठक में बड़े फैसले

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

BJP पर राजद का बड़ा हमला: महिलाओं की सुरक्षा और मणिपुर हिंसा पर कैलाश यादव का बयान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra