पुटकी : पुटकी थाना क्षेत्र के सीटीसी जंगल में सोमवार को स्थानियों लोगो को पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान बीस वर्षीय शिवा हरि ऊर्फ़ शिवा कुमार पिता रामदेव हाड़ी, सेंटरी ऑफिस कॉलोनी निवासी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शुरूआती जांच में यह मामला आत्महत्या बताई जा रही है।
Read More: झारखंड में 10 से 13 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
बुधवार से लापता था युवक
वहीं परिजनों ने बताया कि रामदेव हाड़ी बुधवार से लापता था। इस बीच परिजनों ने रामदेव को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद आज ग्रामीण जंगल गए हुए थे, जहां उन्हें जंगल में सड़ा गला शव देखा जिसके बाद स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग वहां पहुंची। इसी बीच युवक की पहचान रामदेव के रूप में हुई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर रामदेव के परिजन मौके पर पहुंचे। मौकाए वारदात पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि युवक तीन भाई में सबसे बड़ा भाई था। वह निजी कंपनी में मजदूरी का काम करता था। पुटकी पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुँच शव को उतरवा , अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसनएमएससीएच ले जाया गया ।
Read More: मामूली सी बात पर टेंपो चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पत्थर से किया हमला, देखिए वीडियो

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis






