Ranchi News – राजधानी रांची के कटहलमोड़ चौराहे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें मामूली सी विवाद में सोमवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक टेंपो चालक के बीच तीखी झड़प मारपीट में बदल गई. इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
ट्रैफिक नियमों को लेकर शुरु हुई विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत ट्रैफिक नियमों को लेकर हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में तब्दील हो गई. वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि टेंपो चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पत्थर से हमला कर दिया. पत्थर लगते ही पुलिसकर्मी वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा.
पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और घायल पुलिसकर्मी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. पुलिस विभाग की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी टेंपो चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagramखबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









