मंगलवार, जुलाई 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

125वीं शहादत वर्ष पर सुदेश महतो ने बिरसा मुंडा को किया नमन

जून 9, 2025
in रांची Ranchi
A A
125वीं शहादत वर्ष पर सुदेश महतो ने बिरसा मुंडा को किया नमन
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को 125 वर्ष पूरे हो गए, लेकिन उनके विचार आज भी झारखंड की आत्मा में जीवित हैं। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और झारखंड की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Table of Contents

Toggle
    • “धरती आबा झारखंडी अस्मिता का प्रतीक हैं” – सुदेश महतो
  • हेमंत सरकार पर तीखा हमला
  • किसानों की ज़मीन पर जबरन अधिग्रहण की निंदा
  • 125वीं शहादत वर्ष पर आजसू पार्टी का संकल्प
  • कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

“धरती आबा झारखंडी अस्मिता का प्रतीक हैं” – सुदेश महतो

सुदेश महतो ने कहा, “बिरसा मुंडा सिर्फ एक योद्धा नहीं थे, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रतीक हैं। उनके जीवन को जितना अधिक पढ़ा और समझा जाएगा, उतना ही गहराई से झारखंड को जाना जा सकेगा। झारखंड को बाहरी दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि धरती आबा के सिद्धांतों के माध्यम से ही उसकी आत्मा को समझा जा सकता है।”

read more- BREAKING NEWS: बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंचे पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव गिरफ्तार

हेमंत सरकार पर तीखा हमला

हाल ही में आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर सुदेश महतो ने कहा कि यह आदिवासी समाज के असंतोष और संघर्ष की चेतावनी है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “जिस वोटबैंक से यह सरकार सत्ता में आई, आज वही सरकार उनके अस्तित्व, संस्कृति और अधिकारों पर प्रहार कर रही है। यह धरती आबा के बलिदान का अपमान है।”

किसानों की ज़मीन पर जबरन अधिग्रहण की निंदा

सुदेश महतो ने कांके नगरी में किसानों की भूमि जबरन अधिग्रहण की घटनाओं पर भी नाराजगी जताई और सरकार की नीतियों को जनविरोधी व गांव विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा, “धरती आबा ने जिस जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया, आज उसी जमीन को उनके वंशजों से छीना जा रहा है।”

read more- BREAKING NEWS: बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंचे पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव गिरफ्तार

125वीं शहादत वर्ष पर आजसू पार्टी का संकल्प

इस अवसर पर आजसू पार्टी ने संकल्प लिया कि भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और संघर्ष की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा और राज्य की नीतियों को गांव, जमीन और जनसरोकारों के अनुरूप ढालने के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।

सुदेश महतो ने कहा, “झारखंड की आत्मा गांवों में बसती है। जब तक गांव सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक झारखंड की आत्मा भी सुरक्षित नहीं रह सकती।”

कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में हसन अंसारी, जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, हरीश सिंह, ज्ञान सिन्हा, पार्थ पारितोष, शहजादा अनवर, ओम वर्मा, राजू नायक, अजीत कुमार और चेतन शर्मा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Related Posts

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
रांची Ranchi

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

जुलाई 14, 2026
Ranchi thar Accident
झारखंड Jharkhand News

Ranchi में बेकाबू थार का आतंक! चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को रौंदकर आरोपी फरार

जुलाई 14, 2026
Ranchi news
Jharkhand

Ranchi Crime: स्मार्ट सिटी घुमाने के बहाने दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

जुलाई 14, 2026
Next Post
प्रेमी युगल क्यों नहीं जाते पूरी के जगन्नाथ मंदिर?

15 दिन भगवान जगन्नाथ के बिना दर्शन? जानिए क्यों होती है ये अनोखी परंपरा!

लिकर बार एंड रेस्टोरेंट

झारखंड शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: IAS अफसरों से ACB करेगी पूछताछ, गवाह के रूप में मांगी गई जानकारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

CBSE decision on board exam for R3

CBSE का बड़ा फैसला: अब तीसरी भाषा (R3) की बोर्ड परीक्षा नहीं, फेल होने पर भी मिलेगा प्रमोशन

जुलाई 14, 2026

हॉकी में झारखंड का जलवा, एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में 6 खिलाड़ियों का सेलेक्शन

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

साहेबगंज बस्ती में सनसनीखेज हत्या, वार्ड सदस्य के पति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या

Ranchi में बेकाबू थार का आतंक! चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को रौंदकर आरोपी फरार

कोडरमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया चाकू-जाने क्या है पूरा मामला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra