Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र से बीती रात एक मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के शरीर पर मिले चोट के गहरे निशानों ने मामले में हत्या और बर्बरता की आशंका से जोड़ दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया, बड़ी संख्या में लोगों ने कांके थाना पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
Crime News: चार साल पहले बच्ची को लागाय गया था रांची
जानकारी के मुताबिक बच्ची को करीब चार साल पहले बुढ़मू के उमेदंडा से कांके के मनातू इलाके में एक सरकारी महिला कर्मी सुषमा देवी द्वारा लाया गया था। आरोप है कि बच्ची से घरेलू काम कराया जाता था और काम नहीं करने पर उसके साथ मारपीच व टॉर्चर किया जाता था। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची के आने के बाद से ही उसका संपर्क परिवार से पूरी तरह टूट गया था। गरीब परिवार वे बेहतर जिंदगी की उम्मीद में बच्ची को काम पर भेजा था, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि मासूम इतनी यातना झेलेगी।
Read More: चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
Crime News: परिजनों को उसी सरकारी अधिकारी ने दी जानकारी
वहीं बच्ची की मौत की जानकारी भी परिजनों को उसी सरकारी अधिकारी द्वारा दी गई। लेकिन जैसे ही परिवार ने शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म साफ तौर पर अत्याचार और निर्ममता की कहानी बयां कर रहे थे। इधर घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सह बीजेपी नेता कमलेश राम और घासी समाज के लोगों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटना समाज के लिए शर्मनाक है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।













