Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भितिया स्थित श्री खाटु श्याम जी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में कार्यरत एक कर्मी की इलाज के दौरान मौत के बाद रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान 53 वर्षीय सुरेश राम महतो के रूप में हुई है, जो भितिया गांव के निवासी थे और प्लांट में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे।
Dhanbad News: कंपनी पर लापरवाही का आरोप
जानकारी के अनुसार, करीब दो माह पूर्व कार्य के दौरान सुरेश राम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज पहले धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चला। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव के साथ फैक्ट्री गेट पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








