Monday, April 6, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, महिला की मौत

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू। पलामू में अपराधियों ने शनिवार की रात घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। घटना पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव की है। गोली चलाने वाले एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कजरी के रहने वाले रामा सिंह (50) अपनी पत्नी बबीता देवी (45) के साथ रात में खाना खाने बैठे थे। तभी एक व्यक्ति आवाज देते हुए उनके घर में आया और गोली चला दी। गोली बबीता देवी को लगी।

गोली मारने वाला भागने लगा तो रामा सिंह हल्ला करते हुए उसके पीछे दौड़े तो अपराधी ने रामा सिंह पर भी गोली चला दी। गोली रामा सिंह के कंधे के पास लगी। शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और गोली चलाने वाले एक अपराधी को पकड़ लिया। अपराधी दो की संख्या में आए थे। मगर एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गोली लगे दंपति को ईलाज के लिए लोग एमआरएमसीएच लेकर आए, जहां महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। मगर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना का कारण गांव के ही पन्ना सिंह के साथ पुराना रंजिश बताया जा रहा है। गोली चलाने वाले अपराधी बिहार के रहने वाले हैं। हथियार के साथ पकड़ा गया। रोशन पासवान गया के सलेमपुर का रहने वाला है। फरार अपराधी सलेमपुर का ही राजा पासवान है।

Related Post

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026
Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

April 5, 2026
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: 3.89 Lakh Women in Ranchi District Receive March Installment; Over ₹97 Crore Disbursed

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

April 5, 2026
Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

April 5, 2026

जख्मी हालत में रामा सिंह ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले उनका बेटा नंदन सिंह गांव के पन्ना सिंह के साथ लकड़ी का कारोबार करता था। इसी दौरान पन्ना सिंह ने गया के अपराधियों से ही बेटे को पिटवाकर कंडा घाटी में फेंक दिया था। कुछ दिन पहले भी पन्ना सिंह ने बेटे को मारना चाहा था। उसने धमकी दी थी कि पूरे परिवार को गोली मार देंगे।

घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एमआरएमसीएच पहुंचे और मामले की जांच की। एसडीपीओ ने कहा कि बिहार का एक अपराधी पकड़ा गया है। घटना के कारण की पड़ताल की जा रही है।

इधर घटना के बाद एमआरएमसीएच में पहुंचे डालटनगंज की विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पलामू सहित पूरे झारखंड विधि व्यवस्था फेल हो गई है। कब किसी को कौन गोली मार दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Related Posts

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे
झारखंड

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026
Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार
झारखंड

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

April 5, 2026
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: 3.89 Lakh Women in Ranchi District Receive March Installment; Over ₹97 Crore Disbursed
झारखंड

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

April 5, 2026
Next Post

श्री राम जन्मभूमि में श्रीराम लला का जन्मोत्सव , हो रहा अभिषेक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेशवासियों को दी बधाई

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026

Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

Jharkhand Politics: बालू से तेल निकालने का काम कर रही है महागठबंधन सरकार-भाजपा का बड़ा आरोप

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra