KhabarMantra: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड 19 से 24 मई 2025 के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
CBT मोड में हो रही परीक्षा
NTA के अनुसार, CUET UG 2025 की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपने शेड्यूल टाइम से 15-30 मिनट पहले पहुंचें। ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र का गेट समय पर बंद हो जाएगा और देर से पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें CUET UG 2025 Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CUET (UG) 2025 Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- “सबमिट” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा – उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा वाले दिन साथ रखें ये जरूरी दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए इन दस्तावेजों को साथ ले जाना अनिवार्य है:
- प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- एक वैध पहचान पत्र (जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)
- एक बॉलपॉइंट पेन
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की दिक्कत न हो।













