Jharkhand News: जगन्नाथपुर खटाल से एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 13 सितंबर को उनकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी पड़ोसी कारण कुमार अपने पिता और भाइयों के साथ उनके घर पहुंचा और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच बच्ची की मां घर लौटी तो उसने यह दृश्य देखा। शोरगुल होने पर बच्ची का पिता भी घर आया और विरोध किया। आरोप है कि तभी कारण कुमार ने हथियार से बच्ची के पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
read more- झारखंड सरकार ने 30 IPS अधिकारियों का तबादला किया, रांची के नए SSP बने राकेश रंजन
घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। परिवार का कहना है कि जब वे थाना पहुंचे तो पुलिस ने पहले FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में थाना के मुंशी ने अपनी मर्जी से FIR दर्ज कर ली।
पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना के सात दिन बीत जाने के बावजूद (13 से 19 सितंबर तक) पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार पड़ोसी हैं और पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। फिलहाल पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाते हुए लगातार थाना का चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस कार्रवाई से बचती नज़र आ रही है।













