सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

देवव्रत ने 10 एकड़ जमीन के लिए करायी अनिल टाइगर की हत्या

अप्रैल 11, 2025
in रांची Ranchi
A A
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची। रांची पुलिस ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में अमन सिंह, जिसान अख्तर, मनीष चौरसिया और अजय कुमार रजक शामिल है। इनके पास से चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गयी।

डीआईजी और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अनिल टाइगर की हत्या 10 एकड़ जमीन को लेकर हुई थी। उनकी हत्या की वजह पहले जमीन पर कब्जा का विरोध करना और फिर कब्जा करने वालों से प्रति डिसमिल 50 हजार रुपये की मांग करना था।

📌 यह भी पढ़ें:
  • नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • रांची के हुंडरू में 2013 से हो रही दुर्गा पूजा, इस बार काठमांडू के मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल
  • रांची सदर अस्पताल में हंगामा, गर्भवती महिला और नवजात की मौत-प्रबंधन पर गंभीर आरोप

अनिल टाइगर की हत्या गत 26 मार्च को कांके चौक पर अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस घटना के विरोध में भाजपा और आजसू ने रांची बंद का आह्वान किया था। 27 मार्च को रांची बंद के दौरान शहर का जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा था।

डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि घटना में देवव्रत नाथ शाहदेव, अभिषेक सिन्हा, रोहित वर्मा, अमन सिंह, जिशान अख्तर, मनीष, चौरसिया और अजय कुमार रजक की भूमिका पायी गई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

एसएसपी के मुताबिक इनमें से चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अमन सिंह, मनीष चौरसिया, जिशान अख्तर और अजय कुमार शामिल है। इस घटना में शामिल बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि 10 एकड़ जमीन पर देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा कब्जा किया जा रहा था। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे और भाजपा नेता अनिल टाइगर ग्रामीणों का सहयोग से कर रहे थे।

इस दौरान देवव्रत नाथ शाहदेव और अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर के बीच कई बार वार्ता हुई, जो विफल रही। वार्ता के दौरान ही वर्ष-2023 के अगस्त माह में देवव्रत नाथ शाहदेव द्वारा उक्त भूमि पर चाहरदिवारी का निर्माण कर जबरन दखल कब्जा किया जा रहा था। अनिल टाइगर ने ग्रामीणों के सहयोग से देवव्रत नाथ शाहदेव को जमीन कब्जा करने से रोक दिया था।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

इसके बाद देवव्रत नाथ शाहदेव ने उक्त भूमि के केयर टेकर दिलीप कुमार मुंडा से कांके थाना में अनिल महतो सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (कांड संख्या-215/2023 ) दर्ज कराया था। प्राथमिकी में 40-50 अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया था। सभी पर मारपीट, तोड़फोड़ करने और रंगदारी की मांगने का आरोप लगाया गया था।

इस घटना के बाद भी कई बार देवव्रत नाथ शाहदेव ने अपने सहयोगियों के माध्यम से उस जमीन पर दखल-कब्जा करने एवं बिक्री करने का प्रयास किया। लेकिन मृतक अनिल महतो ने देवव्रत नाथ शाहदेव का लगातार विरोध किया, जिसके परिमाणस्वरूप देवव्रत नाथ शाहदेव की ओर से उस भूमि पर न तो कब्जा किया जा सका और न ही उसकी बिक्री की जा सकी।

दिसंबर 2023 में देवव्रत नाथ शाहदेव के पक्ष में हरमू निवासी विनोद पासवान नाम के व्यक्ति ने और अनिल टाइगर से विवाद को खत्म करने के लिए अपने घऱ पर बैठक करायी। जहां अनिल महतो ने प्रति डिसमील 50 हजार की दर से 4.5 करोड़ रूपये की मांग की। साथ ही कहा कि पैसे नहीं मिलने पर जमीन कब्जा और बिक्री का विरोध करते रहेंगे।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

बैठक के दौरान ही देवव्रत नाथ शाहदेव और मृतक अनिल टाइगर के बीच समझौता नहीं हो पाने के कारण कहासुनी हुई। इसके बाद देवव्रत नाथ शाहदेव ने अनिल महतों को धमकी देते हुए उनपर पिस्टल तान दिया।

विनोद पासवान के घऱ पर वार्ता के विफल होने के बाद देवव्रत नाथ शाहदेव ने विवादित जमीन पर पालकोट हाउस रोड नामक एप्रोच रोड सासंद मद से बनाने की तैयारी की। इसकी जानकारी मिलने पर अनिल टाइगर ने सांसद से मिल कर जमीन के बारे में जानकारी दी थी। एसएसपी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि जब सासंद शिलान्यास के लिए गाड़ी खटंगा गांव तक आए तो फिर से अनिल टाईगर के द्वारा इस शिलान्यास का विरोध किया गया, तब उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस लौट गए।

एसएसपी ने बताया कि जमीन पर दखल-कब्जा नहीं होने और उसकी बिक्री नहीं हो पाने के कारण देवव्रत शाहदेव को आर्थिक नुकसान हो रहा था। इसी वजह से देवव्रत नाथ शाहदेव ने अनिल टाइगर को रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या करने की योजना बनायी। अभिषेक सिन्हा ने अपराधी अमन सिंह को अनिल टाइगर की हत्या करने की सुपारी देने के दौरान कहा था, कि लोहरदगा में अपराधी सुभाष जायसवाल की जो हत्या हुई थी, उससे घटना का समाधान अनिल टाइगर के मरने के बाद हो जाएगा।

इस वजह से सिर्फ दो लाख रुपया में ही अमन सिंह अनिल टाइगर की हत्या करने को तैयार हो गया था। वहीं दूसरी तरफ यह चर्चा है, कि जब यह जमीन विवादित थी, तो किस परिस्थिति में सांसद ने उस जमीन तक एप्रोच रोड बनाने का शिलान्यास किया था।

A Singh
A Singh

न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
रांची Ranchi

नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अक्टूबर 18, 2026
रांची के हुंडरू में 2013 से हो रही दुर्गा पूजा, इस बार काठमांडू के मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल
रांची Ranchi

रांची के हुंडरू में 2013 से हो रही दुर्गा पूजा, इस बार काठमांडू के मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल

अक्टूबर 18, 2026
रांची सदर अस्पताल में हंगामा, गर्भवती महिला और नवजात की मौत के बाद गंभीर आरोप
रांची Ranchi

रांची सदर अस्पताल में हंगामा, गर्भवती महिला और नवजात की मौत-प्रबंधन पर गंभीर आरोप

अक्टूबर 18, 2026
Next Post

सैक्स चैट कर साइबर ठगी करने वाली तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

देसी कट्टा के साथ पांच चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
गढ़ जंगल में मेधस मुनि के आश्रम में मां दुर्गा की पूजा करते राजा सुरथ और वैश्य समाधि

क्या आप जानते हैं दुनिया की पहली दुर्गा पूजा कहां हुई थी? गढ़ जंगल से जुड़ा है इतिहास

अक्टूबर 19, 2026

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी भरा ऑडियो वायरल

झारखंड में 19 अक्टूबर से ठंड की दस्तक! अगले 2 दिन में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

Navratri 9th Day: मां सिद्धिदात्री की कृपा से अर्धनारीश्वर बने भगवान शिव, जानें महानवमी का महत्व

आज इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! धन, नौकरी और कारोबार का हाल जानें

नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts