Dhanbad : झरिया में बोरागढ़ ओपी क्षेत्र के भूतगढ़िया सुरेंद्र कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने शव को देख इसकी सूचना तुरंत बोरागढ़ पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
Dhanbad : हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि मृतक की पहचान या घटना के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो तो तुरंत बोरागढ़ ओपी को सूचित करें।
पुलिस का कहना है कि पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में और स्पष्टता आएगी।












