Dhanbad : जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजुआ काली मंदिर के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण भू-धंसान की घटना घटी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। भू-धंसान की चपेट में आने से कई मकान देखते ही देखते पूरी तरह जमींदोज हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
वही घटना के वास्तविक और आधिकारिक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जारी अवैध कोयला खनन की वजह से ही यह हादसा हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से कतरास-सिजुआ मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
खबर मंत्र संवाददाता










