Dhanbad News: बलियापुर के सिंगियाटाँड़ में सोमवार को गौवंश का धड़ा मिलने के बाद दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा हुआ। हालांकि सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में आई अनुमंडल के सभी थानों की पुलिस ने हालात नियंत्रित कर लिया।
Read More- Dhanbad News: आईएसएम गेट के पास दर्दनाक हादसा, सीआईडी की एएसआई की दर्दनाक मौत
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गाँव के एक बाड़े में गौवंश का सिरकटा धड़ा मिलने से लोगों में तनाव व्याप्त हो गया था। वहीं इसको लेकर कुछ युवकों ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। इससे बगल स्थित दो समुदायों के बीच हाँथापाई हो गई।
Read More- Big Breaking: असम चुनाव के लिए जेएमएम ने की 21 उम्मीदवारों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट
Dhanbad News: पुलिस ने गौवंश को कब्जे लिया
घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने पहले तो समझाने की कोशिश की और गौवंश को कब्जे में कर लिया। हालांकि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को मिलने पर सिंदरी एसडीपीओ ने कमान सँभाला। सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में आई पुलिस ने फ्लैग मार्च कर हालात पर काबू पाया।
इस संबंध में सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। इसपर फ्लैग मार्च कर काबू पा लिया गया है। दोनों समुदायों के नागरिकों के साथ बैठक कर तनाव को नियंत्रित कर लिया गया है। पथराव की किसी भी घटना से उन्होंने इनकार किया है।












