Dhanbad News: सोमवार तड़के करीब 3 बजे महेशपुर मोड़ स्थित हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। कोलकाता की ओर तेज रफ्तार से जा रहा कंटेनर, खड़क पार करने की कोशिश कर रहे एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से जोरदार टक्कर मार बैठा।
Dhanbad News: कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर
टक्कर इतनी भयावह थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को धनबाद रेफर किया गया है, जहां उसका पैर गंभीर रूप से जख्मी होने की वजह से बेहतर इलाज जारी है।
दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब 7–8 घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान पुलिस ने सर्विस रोड से वाहनों का परिचालन कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













