Dhanbad News: कोयलांचल के सरायढेला थाना क्षेत्र से जुड़ी नवजात बच्चे की बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और फिलहाल विशेषज्ञों की देखरेख में है। इस मामले में पुलिस ने अब तक आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
बच्चा पूरी तरह स्वस्थ, जल्द परिजनों को सौंपा जाएगा
पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए नवजात की मेडिकल जांच कराई गई है और उसकी स्थिति सामान्य है। वर्तमान में उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कागजी कार्रवाई और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।
Read more- रांची में राष्ट्रपति Draupadi Murmu के सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसा स्कूटी सवार
Dhanbad News: अस्पताल के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध
जांच के दौरान इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस अब अस्पताल कर्मियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। संदेह जताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही या अस्पताल के ही किसी कर्मचारी की संलिप्तता के बिना ऐसी घटना को अंजाम देना संभव नहीं था। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी रजिस्टर को खंगाल रही है।
Dhanbad News: दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई सरायढेला थाना प्रभारी
सरायढेला थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस केस को सुलझाने के बेहद करीब है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।यदि अस्पताल का कोई भी कर्मी दोषी पाया गया, तो उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी के अनुसार अगले कुछ घंटों में पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सकता है।












