Dhanbad News: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने 27 मार्च 2026 को धनबाद शहर में व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था दोपहर 1 बजे से जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगी, जबकि शाम 4 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री लागू कर दी जाएगी।
Dhanbad News: यात्री बसों के लिए विशेष रूट
शहरी क्षेत्र में दोपहर 1 बजे से जुलूस समाप्ति तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। धनबाद–बोकारो–रांची मार्ग की बसें करकेन्द मोड़, राजू यादव स्मारक, सिजुआ नया मोड़, पाण्डेयडीह, तेलकुपरी थाना, शहीद शक्तिनाथ चौक, विनोद बिहारी चौक, बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़ होते हुए बरटांड़ बस स्टैंड तक संचालित होंगी।
वहीं जमशेदपुर–पुटकी–धनबाद मार्ग की बसें नगिना बाजार, मोहलबनी चेकपोस्ट (सीआईएसएफ), सुदामडीह थाना, जामाडोबा, पुटकी, करकेन्द मोड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगी। सिंदरी-झरिया से आने वाली बसें झरिया चौक, कतरास मोड़, केंदुआ, करकेन्द मोड़ होते हुए आगे बढ़ेंगी।
Dhanbad News: भारी वाहनों पर प्रतिबंध
दोपहर 1 बजे से जुलूस समाप्ति तक कई स्थानों पर भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू रहेगी।जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में गोपाली ओपी, डिनोबिली स्कूल गेट व आंबेडकर पेट्रोल पंप के आगे प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।झरिया थाना क्षेत्र में धनसार से कतरास मोड़ व केंदुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।बैंक मोड़ क्षेत्र में झरिया व केंदुआडीह से आने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट या नई दिल्ली मोड़ से डायवर्ट किए जाएंगे।
Dhanbad News: ऑटो, ई-रिक्शा व सवारी वाहनों के लिए निर्देश
शाम 4 बजे से जुलूस समाप्ति तक ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के लिए भी रूट निर्धारित किए गए हैं।
मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन व श्रमिक चौक की ओर जाने वाले वाहन निर्धारित मार्ग से चलेंगे और वापस उसी रास्ते लौटेंगे।केंदुआडीह की ओर से आने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट तक ही जाएंगे।
झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक तक आकर वापस होंगे, बैंक मोड़ व शक्ति मंदिर की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
शहर के अंदर नो-एंट्री क्षेत्र
भूली, बलियापुर, हीरापुर व झारखंड मैदान की ओर से पुरानी बाजार व मनईटांड़ जाने वाले वाहनों को बरमसिया पुल से ही वापस कर दिया जाएगा। बरमसिया पुल से पुरानी बाजार व हीरापुर की ओर भी नो-एंट्री लागू रहेगी।
श्रमिक चौक से गया पुल व बैंक मोड़ की ओर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।इसके अलावा जेसी मल्लिक रोड, पटेल चौक, पानी टंकी, हटिया मोड़, प्रेम नगर गली, रणधीर वर्मा चौक, अनुमंडल कार्यालय रोड व रेलवे स्टेशन क्षेत्र से हीरापुर की ओर भी नो-एंट्री लागू रहेगी।
वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था
धनबाद नगर से भूली जाने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से वासेपुर होते हुए भेजा जाएगा।भूली से आने वाले वाहन बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
ड्रॉप गेट और सुरक्षा व्यवस्था
प्रशासन ने केंदुआडीह मोड़, धनसार मोड़, कतरास मोड़, सिंदरी (गौशाला ओपी), बोर्रागढ़, जोड़ापोखर, गोल बिल्डिंग और मेमको मोड़ सहित 8 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए हैं, जहां पुलिस बल की तैनाती रहेगी। प्रत्येक स्थान पर पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहेंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश
मेमको मोड़ से सिटी सेंटर की ओर भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। सभी थाना व ओपी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से ट्रैफिक व्यवस्था लागू कराने का निर्देश दिया गया है।
लोगों से अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि रामनवमी का पर्व शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।












