Dhanbad News: रणधीर वर्मा चौक के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर वाले होर्डिंग को सड़क पर बिछाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
Dhanbad News: यह जानबूझकर किया गया कृत्य है
शिकायत में बताया गया है कि 24 मार्च को सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले होर्डिंग को मुख्य सड़क पर बिछा दिया गया था, जिस पर से वाहन और राहगीर गुजर रहे थे। जांच करने पर मामला सही पाया गया।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया, जिससे न केवल मुख्यमंत्री का अपमान हुआ बल्कि आम जनमानस और आदिवासी समुदाय की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.






